Priyanka shows daughter Malti Marie face: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ देर पहले ही अपने परिवार के साथ इंडिया पहुंची हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया पहुंचते ही अपने पति निक जोनस और बेटी मालटी के साथ मीडिया को तस्वीरें दीं। यह पहला मौका है जब देसी गर्ल ने अपनी बेटी मालटी के साथ मीडियावालों को खुलकर तस्वीरें दी हैं। इससे पहले वो हमेशा से ही अपनी बेटी का चेहरा छुपाती रही हैं। मालटी (Malti) की तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोगों का कहना है कि देसी गर्ल की बेटी मालटी देखने में बहुत ही प्यारी लग रही है। आप मालटी की लेटेस्ट फोटोज नीचे देख सकते हैं।
EXCLUSIVE PICS: Priyanka Chopra मायकेवालों को पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा
मौसी परिणीति की शादी के लिए भारत आई मालटी
ऐसा सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineetu Chopra) की शादी के लिए भारत लौटकर आई हैं। परिणीति चोपड़ा जल्द ही भारतीय राजनेता राघव चड्ढा से शादी रचाने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही ये दोनों एक साथ देखे गए, जिसके बाद से ही इनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका हो चुका है और अब ये दोनों घर बसाएंगे। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालटी के साथ इसी कारण भारत आई हैं।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालटी पर प्यार बरसा रहे हैं फैंस
जब से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीरें एयरपोर्ट से सामने आई हैं, तब से ही लोग इस पर प्यार बरसा रहे हैं। लोग मालटी की तस्वीरें देखने के बाद खुश हो गए हैं। कई लोग मालटी को क्यूटेस्ट स्टारकिड का खिताब दे रहे हैं तो कई लोग उसे निक जोनस की टू-कॉपी बता रहे हैं। वैसे आपको मालटी की तस्वीरें कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
