'7 Khoon Maaf' में अन्नू कपूर को किस करने को राजी नहीं थीं प्रियंका चोपड़ा, सालों बाद अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

विशाल भारद्वाज की फिल्म '7 खून माफ' (7 Khoon Maaf) में अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक किसिंग था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने ऑनस्क्रीन अन्नू कपूर को किस करने से मना कर दिया था। इन खबरों पर अन्नू का रिएक्शन आपको हैरान कर देगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2011 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म '7 खून माफ' (7 Khoon Maaf) में काम किया था। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग लाजवाब रही थी। '7 खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अन्नू कपूर, इरफान खान और नील नितिन मुकेश सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। सालों बाद इस मूवी में काम कर चुके अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ऐसे कुछ सीन्स थे, जिन्हें प्रियंका चोपड़ा अन्नू कपूर संग करने में सहज नहीं थीं। इस बारे में अब अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

Annu Kapoor and Priyanka Chopra

अन्नू कपूर ने एक पॉडकास्ट के दौरान अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा संग '7 खून माफ' में काम करने को लेकर बात की। फिल्म में अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच किसिंग सीन्स फिल्माए थे लेकिन विशाल ने बाद ने इन्हें हटाने के लिए कहा था। अन्नू को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने विशाल से कहा था कि अगर प्रियंका सहज नहीं तो वो हटा सकते हैं।

End of Feed