बॉलीवुड

'7 Khoon Maaf' में अन्नू कपूर को किस करने को राजी नहीं थीं प्रियंका चोपड़ा, सालों बाद अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

विशाल भारद्वाज की फिल्म '7 खून माफ' (7 Khoon Maaf) में अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक किसिंग था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने ऑनस्क्रीन अन्नू कपूर को किस करने से मना कर दिया था। इन खबरों पर अन्नू का रिएक्शन आपको हैरान कर देगा।

Image

Annu Kapoor and Priyanka Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2011 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म '7 खून माफ' (7 Khoon Maaf) में काम किया था। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग लाजवाब रही थी। '7 खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अन्नू कपूर, इरफान खान और नील नितिन मुकेश सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। सालों बाद इस मूवी में काम कर चुके अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ऐसे कुछ सीन्स थे, जिन्हें प्रियंका चोपड़ा अन्नू कपूर संग करने में सहज नहीं थीं। इस बारे में अब अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

अन्नू कपूर ने एक पॉडकास्ट के दौरान अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा संग '7 खून माफ' में काम करने को लेकर बात की। फिल्म में अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच किसिंग सीन्स फिल्माए थे लेकिन विशाल ने बाद ने इन्हें हटाने के लिए कहा था। अन्नू को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने विशाल से कहा था कि अगर प्रियंका सहज नहीं तो वो हटा सकते हैं।

एक न्यूज एजेंसी से इस बारे में बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा था, 'आखिर वो सीन क्यों हटाना है? यह एक अहम सीन है। मैं अक्सर सीरियस रहता हूं और सेट पर मजाक भी ज्यादा पसंद नहीं है। जब मेरे अकेले की बारी आती है तो मेरे शॉट्स से असिस्टेंट्स भी इम्प्रेस होते हैं।'

प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को ऑनस्क्रीन किस करने से मना कर दिया था। इस बयान पर अन्नू कपूर ने कहा, 'एक एक्टर होने के बाते उनका यह अधिकार है। हालांकि उन्हें प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए थी क्यों मेरे अंदर कोई लुक्स नहीं है और मैं कोई बड़ी पर्सनालिटी नहीं हूं। इससे मैं थोड़ा निराश हुआ था।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article