Priyanka Chopra mother Madhu Chopra Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कड़ी मेहनत और लगन से दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनी है। आज हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी प्रियंका चोपड़ा का सिक्का चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा को लोग वर्ल्ड आइकन के तौर पर देखते हैं। हर मां की तरह मधु चोपड़ा को भी अपनी बेटी प्रियंका पर गर्व है। उन्होंने कई बार इंटरव्यू में अपनी बेटी की खुलकर तारीफ की है। इस बीच प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट में अपनी फैमिली के बारे में बातचीत की है। इस दौरान मधु ने अपने बेटे सिद्धार्थ को लेकर चौंका देने वाला बयान दे दिया।
मधु चोपड़ा ने सिद्धार्थ को लेकर कही ये बात
Rodrigo Canelas के पॉडकास्ट में मधु चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने प्रियंका के कारण कितना बड़ा त्याग किया है। मधु ने कहा, ' प्रियंका की सक्सेस के कारण सिद्धार्थ को काफी नुकसान हुआ क्योंकि उनके पिता काम में व्यस्त रहते हैं और मैं प्रियंका के साथ रहती थी। ऐसे में सिद्धार्थ को कई साल तक अकेले रही रहना पड़ा। मैं हर रोज अपने बेटे को स्ट्रगल करते देखते थी।' मधु चोपड़ा ने बताया कि मेरे दोनों बच्चे मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की सगाई थी। उस वक्त प्रियंका ने खूब एंजॉय किया था। प्रियंका और उनके भाई सिद्धार्थ के बीच काफी तगड़ी बॉन्डिंग है।
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं प्रियंका चोपड़ा
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। प्रियंका के हर एक पोस्ट पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिलहाल सिटाडेल 2 की शूटिंग कर रही है। इसके अलावा वो फिल्म द ब्लफ में दिखाई देंगी।
