Priyanka Chopra Daughter Malti First Pic: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा काफी लम्बे वक्त से अपनी बेटी मालती मैरी का चहेरा छुपा रही थीं। वो जब भी कहीं बाहर जाती थीं या फिर सोशल मीडिया पर मालती की कोई तस्वीर शेयर करती थीं, तो इस बात का ध्यान रखती थीं कि उनकी बेटी का चेहरा दिखाई न दे। प्रियंका चोपड़ा के फैंस लगातार उनसे गुजारिश कर रहे थे कि वो अपनी बेटी का चेहरा उन्हें दिखाएं लेकिन उनका इंतजार खत्म होने में नहीं आ रहा था। हालांकि बीते दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के जमाने मिलाया और मालती की तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। देसी गर्ल की बेटी मालती पर इस वक्त लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उसकी तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं।
Priyanka Chopra की बेटी मालती का चेहरा देख फैंस बोले 'ये तो तुम जैसी नहीं दिखती...'
प्रियंका चोपड़ा बीते दिन अपने पति निक जोनस के एक इवेंट पर गई थीं, जहां उनके साथ बेटी मालती भी गई थी। मालती इस मौके पर काफी खुश थी और खूब एन्जॉय कर रही थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती को खुश होने से नहीं रोका और जमकर मजे करने दिए। इसी दौरान देसी गर्ल की बेटी मालती कैमरे में कैद हो गई और उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी।
NEW 📸 Sophie Turner with Priyanka Chopra and her daughter Malti Marie at The Hollywood Walk of Fame star ceremony h… t.co/HeaGl894Gu
— ANI (@ANI) Jan 30, 2023
फैंस बरसा रहे हैं मालती पर प्यार
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर आग की तरह फैली, वैसे ही लोगों ने उस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। मालती लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग उसे दुआएं दे रहे हैं। हालांकि लोग मालती की तस्वीरें देखने के बाद यह कह रहे हैं कि वो निक पर गई है। मालती का चेहरा विदेशी लोगों जैसा लग रहा है, जिस कारण कुछ लोग यह कह रहे हैं कि वो प्रियंका चोपड़ा पर नहीं गई है। वैसे आपको मालती का चेहहरा देखकर क्या लग रहा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
