बॉलीवुड

Priyanka Chopra की बेटी मालती का चेहरा देख फैंस बोले 'ये तो तुम जैसी नहीं दिखती...'

Priyanka Chopra Daughter Malti First Pic: अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपनी बेटी मालती का नूरानी चेहरा दिखा दिया है। फैंस काफी लम्बे वक्त से प्रियंका चोपड़ा से यह गुजारिश कर रहे थे कि वो मालती का चेहरा दिखा दें लेकिन देसी गर्ल उसे छुपा रही थीं। हालांकि अब मालती को दुनियाभर का प्यार मिल रहा है।

Image

Priyanka Chopra की बेटी मालती का चेहरा देख फैंस बोले 'ये तो तुम जैसी नहीं दिखती...'

Priyanka Chopra Daughter Malti First Pic: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा काफी लम्बे वक्त से अपनी बेटी मालती मैरी का चहेरा छुपा रही थीं। वो जब भी कहीं बाहर जाती थीं या फिर सोशल मीडिया पर मालती की कोई तस्वीर शेयर करती थीं, तो इस बात का ध्यान रखती थीं कि उनकी बेटी का चेहरा दिखाई न दे। प्रियंका चोपड़ा के फैंस लगातार उनसे गुजारिश कर रहे थे कि वो अपनी बेटी का चेहरा उन्हें दिखाएं लेकिन उनका इंतजार खत्म होने में नहीं आ रहा था। हालांकि बीते दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के जमाने मिलाया और मालती की तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। देसी गर्ल की बेटी मालती पर इस वक्त लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उसकी तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा बीते दिन अपने पति निक जोनस के एक इवेंट पर गई थीं, जहां उनके साथ बेटी मालती भी गई थी। मालती इस मौके पर काफी खुश थी और खूब एन्जॉय कर रही थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती को खुश होने से नहीं रोका और जमकर मजे करने दिए। इसी दौरान देसी गर्ल की बेटी मालती कैमरे में कैद हो गई और उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी।

फैंस बरसा रहे हैं मालती पर प्यार

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर आग की तरह फैली, वैसे ही लोगों ने उस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। मालती लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग उसे दुआएं दे रहे हैं। हालांकि लोग मालती की तस्वीरें देखने के बाद यह कह रहे हैं कि वो निक पर गई है। मालती का चेहरा विदेशी लोगों जैसा लग रहा है, जिस कारण कुछ लोग यह कह रहे हैं कि वो प्रियंका चोपड़ा पर नहीं गई है। वैसे आपको मालती का चेहहरा देखकर क्या लग रहा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article