Ranveer Singh and Priyanka Chopra Dance video: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हाल ही में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ किया है। उद्घाटन समारोह में एक से बढ़कर एक दिग्गज बॉलीवुड सितारे पहुंचे। भारत ही नहीं विदेश की मशहूर हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और इसकी झलक हमारे सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रजनीकांत सहित कई हस्तियां यहां देखी गईं। अब इवेंट से कई सितारों के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सितारों से सजी इस शाम में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए।
जी हां, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में मंच संभालते नजर आए। दोनों ने दिल धड़कने दो फिल्म के अपने हिट नंबर गल्लां गूड़ियां पर दिल खोलकर डांस किया। इंटरनेट पर इस डांस परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को नीता अंबानी के इवेंट में रणवीर सिंह के साथ ठुमके लगाते देखा जा सकता है। दोनों का साथ में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को हाई हील्स में डांस करते देख लोग उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। वहीं इतने दिनों बाद प्रियंका को बॉलीवुड धुन पर डांस करते देख कर फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए।
दरअसल नीता अंबानी के इस इवेंट में रणवीर सिंह परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनका गाना गल्ला गूडियां आया तो उन्होंने सामने खड़ी प्रियंका चोपड़ा को स्टेज पर खींच लिया। वहीं प्रियंका भी उन्हें मना नहीं कर पाईं और उनके साथ धमाकेदार डांस देने पर मजबूर हो गईं। दोनों ने साथ में अपने गाने गल्ला गूडियां पर ठुमके लगाए।
आपको बताते चलें गल्ला गूडियां दोनों की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का गाना है। इस फिल्म में दोनों ने साथ में डांस किया था और भाई-बहन का रोल निभाया था।प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार बॉलीवुड के खिलाफ अपने बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें किनारे कर दिया गया था, जिसकी वजह से उन्हें हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए आना पड़ा।
