'Batwara 1947' के फ्लॉप होने पर Preity Zinta ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'पता नहीं था ऐसा...'

Preity Zinta On Batwara 1947's Failure: सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने अहम रोल निभाया था। इस मूवी के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने अपना रिएक्शन दिया है।

Preity Zinta On Batwara 1947's Failure: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने करीब आठ साल बाद फिल्म 'बटवारा 1947' के जरिए बड़े परदे पर अपना कमबैक किया। उनकी कमबैक फिल्म 'बटवारा 1947' सनी देओल और शबाना आजमी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई ने मेकर्स को निराश ही किया। ऐसे में अब प्रीति जिंटा ने फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन पर अपना रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: रामानंद सागर के पोते Shiv Sagar ने 'Ramayana' की कास्टिंग पर उठाए सवाल, Ranbir Kapoor के लिए कही ये बात)

Preity Zinta On Batwara 1947's Failure

'बटवारा 1947' फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

'बटवारा 1947' को लेकर प्रीति जिंटा ने कही ये बात

प्रीति जिंटा ने Mid-Day से बातचीत में कहा कि उन्हें 'बटवारा 1947' का हिस्सा बनने पर गर्व है। प्रीति जिंटा ने यहां तक कहा कि वो हर फिल्म में अपना 100% देने की कोशिश करती हैं लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद चीजें उनके हाथ में नहीं रहती हैं। प्रीति ने कहा, 'मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है और यह मेरे लिए इमोशनल एक्सपीरियंस रहा है। एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा उम्मीदों को मैनेज करती हूं। जब मैं किसी फिल्म पर काम करती हूं तो अपना 100 प्रतिशत देती हूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Nora Fatehi की बढ़ी मुश्किलें ,एयरलाइन कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला)

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही 'बटवारा 1947'

'बटवारा 1947' में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल समेत कई एक्टर्स को अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया। फिल्म की कहानी भारत के विभाजन के दौर की बैकग्राउंड पर आधारित है। हालांकि मजबूत स्टारकास्ट और अच्छा सब्जेक्ट होने के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही। फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

End of Feed