Ileana D'Cruz Boyfriend Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) प्रेग्नेंट हैं। इलियाना अब एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, उन्होंने आखिरकार अब अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा रिवील कर दिया है। इलियाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह डेट नाइट पर दिख रही हैं। इससे पहले इलियाना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही थीं, इस शख्स को ही उन्होंने अपने होने वाले बच्चे का पिता भी बताया था। फैंस का मानना है कि जिस व्यक्ति के साथ इलियाना डेट नाइट पर गई हैं, वहीं उनके बच्चे का पिता है। जब से इलियाना के प्रेग्नेंसी की न्यूज सामने आई है,तभी से सभी फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर उनके बच्चे का पिता कौन है। अब आखिरकार इस मिस्ट्री से भी पर्दा उठ गया है। आइए इस तस्वीर पर एक नजर डालते हैं।
Ileana D'Cruz Boyfriend Photo
Ileana D'Cruz boyfriend Pics
इलियाना डिक्रूज के बच्चे को पिता है ये शक्स?
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इलियाना ने एक शक्स के साथ फोटो शेयर की है, इस फोटो पर एक स्टिकर शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा, 'डेट नाइट'। अब इलियाना की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस का मानना है कि आखिरकार इस साल की सबसे बड़ी मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है। बता दें कि इलियाना अब अपने प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में हैं और किसी भी वक्त अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
