Priya Banerjee on Not Inviting Raj Babbar: बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी (Priya Banerjee) से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी को शादी के बंधन में बंधने के लिए फैन्स लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी को लेकर खबरें सा रही हैं कि उन्होंने अभिनेता के पिता राज बब्बर और अपने परिवार के सदस्यों को इस शादी में आमंत्रित नहीं किया। इन खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है। ऐसे में अब प्रिया बनर्जी ने प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर (Raj Babbar) को शादी में ना बुलाने की खबरों पर बड़ा रिएक्शन दिया है।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए प्रिया बनर्जी ने कहा कि शादी उस तरह से नहीं हुई थी, जिस तरह से वो चाहती थीं। एक ही छत के नीचे वो लोग मौजूद थे, जिन्हें वो प्यार करते हैं। प्रिया बनर्जी ने आगे बताया कि उन्होंने रॉक क्लिफ में प्रतीक की मां स्मिता पाटिल के घर पर शादी की थी और उन्होंने महसूस हुआ कि वो वहां थीं। शादी में प्रतीक के की मौसी और दादा-दादी मौजूद थे लेकिन बब्बर्स की फैमिली में से कोई नहीं था।
राज बब्बर को ना बुलाने की खबरों पर रिएक्ट करते हुए प्रिया बनर्जी ने कहा, 'शादी के फंक्शन में कोई भी फैमिली मेंबर गायब नहीं था। मुझे नहीं पता कि फैमिली मेंबर्स के शादी में शामिल ना होने की अफवाहें क्यों फैल रही हैं। हमारी फैमिली और प्रतीक की चाची जिन्होंने उन्हें पाला उनके नाना-नानी सभी लोग मौजूद थे। हमारी फैमिली से कोई भी गायब नहीं था।'
