Prakash Raj On Chandrayaan 3: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रकाश राज अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते घर-घर मशहूर हुए हैं। एक्टर हमेशा से कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाते हुए नजर आए हैं। कुछ दिन पहले एक्टर ने भारत के चंद्रयान 3 मिशन को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया था, जिसको लेकर उन्हें सभी लोगों से काफी खरी खोटी सुननी पड़ी थी। ऐसे में बीते दिन कल चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग चांद पर हुई जिसको लेकर प्रकाश राज ने एक बार फिर से ट्वीट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
भारत ने कल 23 अगस्त यानी बुधवार की शाम को चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिग की है। जिसके चलते सभी देशवासियों का सिना गर्व से चौड़ा हो गया है। ऐसे में सभी दुनिया वाले और बॉलीवुड एक्टर्स और नेता इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं। कुछ ही दिन पहले साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 मिशन को लेकर मजाक उड़ाया था, जिसको लेकर सभी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब ऐसे में कल मिशन की सफलता को लेकर एक्टर ने एक बार फिर अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा है कि भारत और लोगों के गौरव का पल। इसरो, चंद्रयान 3, विक्रम लैंड और ऐसा करने में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। ये हमारे यूनिवर्स के राज का पता लगाने और जश्न मनाने के लिए गाइड कर सकता है। जस्ट आस्किंग।' इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर प्रकाश राज को बुरी तरह से ट्रोल भी किया जा रहा है।
