Prakash Raj ने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाकर मोल ली मुसीबत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Prakash Raj Booked In Karnataka: साउथ और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज को 'चंद्रयान 3' का मजाक बनाना महंगा पड़ गया। कर्नाटक के बागलकोट जिले में प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन ने प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Prakash Raj Booked In Karnataka For Post Over Chandrayan 3: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रकाश राज पर चंद्रयान-3 का मजाक बनाने का आरोप है। उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उनके खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले में केस दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने मंगलवार को दी है। इस सिलसिले में बात करते हुए पुलिस ने कहा, "चंद्रयान-3 मिशन पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।"

प्रकाश राज (Prakash Raj) के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत के बारे में बात करते हुए पुलिस ने आगे कहा, "हिंदू संगठन के नेताओं ने प्रकाश राज के खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।" बता दें कि प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 के सिलसिले में ट्विटर जिसे अब एक्स के नाम से जाना जाता है, उसपर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में एक शख्स लूंगी और शर्ट पहनकर चाय भरता दिखाई दिया। इस फोटो को पोस्ट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "चंद्रयान-3" से पहला नजारा सामने आया है।"

End of Feed