प्रभास की Salaar ने रिलीज से पहले ही तोड़ दिया RRR का रिकॉर्ड, 100 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 2, 2023, 12:25 PM IST

Prabhas Movie Salaar highest overseas rights sold at Rs 90-100 crore? : ​​​प्रभास के फैन्स उनकी आगामी फिल्म सलार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि एकबार फिर से सभी उन्हें एक्शन थ्रिलर फिल्म में दमदार एक्शन करते देखेंगे। ये 28 सितंबर, 2023 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी।

Movie Salaar highest overseas rights: पैन इंडिया स्टार प्रभास के देश में बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं। उनका फैन बेस हर दिन रोजाना ही बढ़ रहा है और उनकी फिल्म सलार(Salaar) के सिनेमाघरों में रिलीज होने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म सलार के फॉरेन राइट्स को भारी भरकम रकम में बेचा गया है, जो कि ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म आरआरआर(RRR) के बराबर है। केजीएफ(KGF) फेम के प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, फिल्म सलार एक बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर है जिसमें तेलुगु सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर कर रहे हैं और इसमें श्रुति हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Salaar Movie

प्रभास के फैन्स उनकी इस आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि एकबार फिर से सभी उन्हें एक्शन थ्रिलर फिल्म में दमदार एक्शन करते देखेंगे। सलार अपने निर्माण के अंतिम चरण में है और इसके ये 28 सितंबर, 2023 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी।

End of Feed