बॉलीवुड

Salaar New Poster: दिवाली पर Prabhas ने दिया फैंस को गिफ्ट, जारी कि " सालार" ट्रेलर की रिलीज डेट

Salaar New Poster: आज दिवाली के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने सालार का नया पोस्टर जारी कर फैंस को खुश कर दिया है। साथ ही सालार के ट्रेलर रिलीज को लेकर भी जानकारी साझा की है।

Image

Salaar New Poster

Salaar New Poster: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म "सालार" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। स्टार जल्द ही अपनी फिल्म से धमाका करने वाले हैं। आज दिवाली के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने सालार का नया पोस्टर जारी कर फैंस को खुश कर दिया है। साथ ही सालार के ट्रेलर रिलीज को लेकर भी जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं किस दिन देख सकते हैं प्रभास की फिल्म सालार का ट्रेलर

प्रभास स्टार फिल्म सालार को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। फैंस इस एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज दिवाली के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का एक और नया पोस्टर जारी किया है इस पोस्टर में प्रभास( Prabhas) एक्शन अवतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर का लुक ऑल ब्लैक है, प्रभास के हाथ में भारी भरकम बंदूक है और वह ब्लैक जीप के ऊपर खड़े दुश्मन को गुस्से भरी निगाहों से देख रहे हैं। पोस्टर जारी कर ऐक्टर ने बताया है कि सालार का ट्रैलर जल्द ही 1 दिसम्बर को 7 बजकर 19 मिनट पर रिलीज होगा। पोस्टर शेयर कर एक्टर ने फैंस को दिवाली की बधाई दी है।

बता दें कि सालार एक एक्शन मूवी है जो इसी साल 22 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है। सालार को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है और विजय किरागांदुर ने इसे प्रोड्यूस किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article