Prabhas Ready To Beat Shah Rukh Khan Dunki: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' (Salaar) बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है। दोनों ही फिल्में 22 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगीं और यह साल का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है। हालांकि प्रभास (Prabhas) ने अपनी 'सालार' के साथ 'डंकी' को पछाड़ने के लिए अभी से ही तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं, प्रभास और 'सालार' के मेकर्स कुछ ट्रिक भी लेकर आए हैं जिससे वह 'डंकी' को बॉक्स ऑफिस पर करारी मात दे सकें।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'सालार' (Salaar) के मेकर्स ने फैसला किया है कि वह दो ट्रेलर के साथ राष्ट्र भर में प्रभास (Prabhas) की फिल्म का प्रमोशन करेंगे। जहां 'सालार' का एक ट्रेलर प्रभास के जन्मदिन यानी 23 अक्टूबर पर रिलीज होगा तो वहीं दूसरा ट्रेलर फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही आएगा। बता दें कि ऐसी ट्रिक 'जवान' के लिए भी अपनाई गई थी। जहां मूवी का प्रिव्यू पहले ही सामने आ गया था तो वहीं ट्रेलर 'जवान' की रिलीज से मात्र 7 दिन पहले ही आया था।
प्रशांत नील ने 'सालार' के लिए कसी कमर
बता दें कि 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के मेकर प्रशांत नील ने भी प्रभास की 'सालार' (Salaar) को हिट कराने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने बाकी सभी फिल्मों को ताक पर रखकर पूरा ध्यान केवल और केवल 'सालार' पर झोंक दिया है। इतना ही नहीं, प्रमोशन के लिए मेकर्स ने बड़ा बजट भी तय किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'सालार' वाकई में 'डंकी' को पछाड़ पाती है या नहीं।
