Adipurush new poster out: आज राम नवमी (Ram Navami 2023) के शुभ अवसर पर सुपरस्टार प्रभाष (Prabhas) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के इस पोस्टर में राम दरबार का सीन नजर आ रहा है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आदिपुरुष (Adipurush) साल 2023 की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। जब से फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ है तब से यह सुर्खियों में बनी हुई है। पोस्टर को रिलीज हुए अभी कुछ समय ही हुआ है। पोस्टर में भगवान राम के अवतार में प्रभास और माता सीता के रोल में कृति सेनन की केमेस्ट्री काफी खूबसूरत लग रही है। भारी भरकम बजट से बनी ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर देखने के बाद सबकी उत्सुकता और बढ़ गई है। अब दर्शक बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
Adipurush new poster Out
राम नवमी पर रिलीज हुआ पोस्टर
बीते दिनों आदिपुरुष के टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही थी। सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकोट करने का पूरा कैम्पेन भी चलाया गया था। फिल्म आदिपुरुण के टीजर में रावण और हनुमान के लुक को मुगलों से तुलना की गई थी। यही वजह हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे खिसका दिया गया था। अब राम नवमी के शुभ अवसर पर आदिपुरुष का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में राम दरबार का सीन फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म आदिपुरुष?
फिल्म आदिपुरुष में बाहुबली स्टार प्रभाष, भगवान राम के अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन का किरदार यानी रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही कृति सेनन को मां सीता के रोल में देखने के लिए भी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि यह फिल्म इसी साल 16 जून 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
