Poonam Pandey निधन के अगले दिन ही जिंदा आईं सामने, रील शेयर कर बताई क्यों फैलाई मरने की खबर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 3, 2024, 01:04 PM IST

Poonam Pandey : पूनम पांडे जिंदा हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बता रही हैं कि वो पूरी तरह से ठीक है। वो सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित नहीं हैं। एक्ट्रेस का वीडियो देख लोग हैरान रह गए। आपको बता दें कि कल तक दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल की वजह से हुई है।

Poonam Pandey Fake Death News: कल तक एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर सामने आ रही थी। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे थे। एक्ट्रेस के मैनेजर ने कहा था कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं रही। एक्ट्रेस अपने होमटाउन में थी। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पूनम सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों को जागरुक कर रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात शेयर करना चाहती हूं। मैं यहां हूं और जिंदा हूं। मैं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित नहीं हूं। लेकिन दुख की बात है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली जो इस बीमारी से पीड़ित थीं।

poonam pandey

Poonam Pandey (credit pic: instagram)

जिंदा हैं पूनम पांडे

बाकी कैंसर की तरह सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। इससे बचने के लिए आपको HPV वैक्सीन और कुछ टेस्ट समय-समय पर करवाना चाहिए। हम बस ये चाहते हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए हम एक -दूसरे को इस बीमारी के बारे में जागरुक करें और सुनिश्चित करें की हर महिला को इसके बार में जानकारी हो। एक्ट्रेस ने बताया कि वो 1 बजे लाइव आएगी।

End of Feed