बॉलीवुड

Poonam Pandey के निधन पर विश्वास नहीं कर पा रहे एक्स-पति सैम बॉम्बे, बोले- कुछ ठीक नहीं लग रहा...

Sam Bombay Reaction On Poonam Pandey Death: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस और लॉकअप स्टार पूनम पांडे का 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया जा रहा है। पूनम पांडे के निधन पर उनके एक्स-पति सैम बॉम्बे भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

Image

पूनम पांडे के निधन पर बोले सैम बॉम्बे

Sam Bombay Reaction On Poonam Pandey Death: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस और लॉकअप स्टार पूनम पांडे ने 32 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूनम पांडे (Poonam Pandey) के निधन से इंडस्ट्री तो हिल ही गई है। साथ ही आम लोग भी इस बात पर विश्वास करने के लिए तैयार नहीं हैं। पूनम पांडे को लेकर कहा गया था कि उन्होंने आखिरी सांस कानपुर में ली। लेकिन उनकी लाश और अंतिम संस्कार से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अब पूनम पांडे के निधन पर उनके एक्स-पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) का भी रिएक्शन आया है।

पूनम पांडे (Poonam Pandey) के एक्स पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) ने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक जाहिर किया। इतना ही नहीं, सैम बॉम्बे ने पोस्ट में ये भी लिखा कि उन्हें कुछ ठीक नहीं लग रहा है। पूनम पांडे के निधन को लेकर वह भी हैरत में हैं। उन्होंने पोस्ट में जाहिर किया, "मैं पूरी तरह से मामले पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं। ये बिल्कुल सच नहीं हो सकता। और मैं खुद भी इसपर विश्वास नहीं करना चाहता। मैं अपनी भावनाएं बहुत ही सूक्ष्म तरीके से सामने रखूंगा। कृप्या पूनम के लिए आप सभी दुआ कीजिए। मैं सभी को सांत्वना के लिए शुक्रिया करता हूं, लेकिन मैं अनुरोध भी करता हूं कि आप लोग सवाल करते रहिए। कुछ ठीक नहीं लग रहा है।"

बता दें कि पूनम पांडे (Poonam Pandey) की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक उनका निधन सर्वाइकल कैंसर के कारण हुआ है। लेकिन लोग इसपर विश्वास करने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका मानना है कि एक्ट्रेस हमेशा फिट दिखती थीं। वहीं बीती रात पूनम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस ड्रग ओवरडोज के कारण इस दुनिया को अलविदा कह गईं। हालांकि इस मामले पर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article