बॉलीवुड

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे की मृत्यु सुनकर दंग रह गई राखी सावंत, बोली 'लोग रिलेशनशिप में...'

Rakhi Sawant on Poonam Pandey Death: बॉलीवुड अदाकारा पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने 32 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। पूनम पांडे की मृत्यु की खबर से पूरी सिने इंडस्ट्री हिल गई है। अदाकारा राखी सावंत भी अपनी दोस्त पूनम पांडे की मृत्यु से काफी दुखी हैं। राखी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर दुख जाहिर किया है।

Image

Rakhi post Poonam's Death

Rakhi Sawant on Poonam Pandey Death: बॉलीवुड अदाकारा पूनम पांडे (Poonam Pandey) की अचानक हुई मृत्यु से पूरी फिल्म इंडस्ट्री दंग रह गई है। पूनम पांडे लोगों के बीच अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर थीं और करोड़ों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे। जिस कारण कोई भी भरोसा नहीं कर पा रहा है कि पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रही। अदाकारा पूनम पांडे की मृत्यु पर राखी सावंत ने भी अपना रिएक्शन दिया है और बताया है कि वो इस खबर से दंग रह गई हैं। अदाकारा राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस से पूनम पांडे की मृत्यु पर बात की है।

राखी सावंत ने कहा है, 'पूनम को लेकर जो खबर आ रही है वो सच है क्या? मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है। मैं कहूंगी दोस्तों जिंदगी में किसी तरह का स्ट्रैस मत लो। पूनम (Poonam Pandey Death) केवल 32 साल की थी। उसने शादी की और उसके बाद तलाक ले लिया। मुझे उसकी जिंदगी के बारे में सब पता था। वो अकेले ही रहना चाहती थी। उसके सपने बड़े थे। अवॉर्ड्स जीतना, बड़े-बड़े फैशन शो में हिस्सा लेना उसके शौक थे। मुझे तो अब भी नहीं लग रहा है कि ये सच है।'

राखी सावंत ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं उसके पति को कॉल करूंगी और जानने की कोशिश करूंगी कि उसकी मौत सर्वाइकल कैंसर से ही हुई है या फिर बात कुछ और है। उसकी डेथ पर सस्पेंस बना हुआ है और मैं तो अब तक शॉक्ड हूं। वो किसी से लड़ाइयां भी नहीं करती थी। मैं प्रार्थना कर रही हूं कि ये न्यूज गलत निकले। मैं उसके लिए दुआएं मांग रही हूं।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article