Poonam Pandey Death: एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) कासर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन से फैंस सदमे में हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं रही। पूनम के मैनेजर ने एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है। एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताया कि पूनम ने अपनी आखिरी सांसे कानपुर में अपने घर में ली। एक्ट्रेस की मौत से फैंस बेहद दुखी है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें लिखा है, आज की सुबह हमारे लिए बहुत ही मुश्किल और दुखद रही। हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर की वजह से खो दिया है। जो भी उनके संपर्क में आया था वो उनसे बहुत ही प्यार से मिला। इस दुखद घड़ी में हम निजता की मांग करते हैं।
Poonam Pandey (credit pic: instagram)
सोशल मीडिया पर लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा है भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दूसरे यूजर ने लिखा, आरआईपी पूनम। तीसरे यूजर ने लिखा, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया दुख
पूनम पांडे ने फिल्म नशा से साल 2013 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा भोजपुरी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में काम किया था। एक्ट्रेस ने साल 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली थी। एक्ट्रेस ने अपने पति पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था।
