Alia Bhatt हैं Pooja Bhatt की बेटी? सालों बाद इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Pooja Bhatt on Rumors Alia Bhatt is Her Daughter: कई सालों में अफवाहें उड़ी थीं कि आलिया भट्ट, महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी हैं। इन अफवाहों पर अब पूजा भट्ट ने बड़ा रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि हमारे देश में इस तरह की खबरें आना कोई बड़ी बात नहीं है।

Pooja Bhatt on Rumors Alia Bhatt is Her Daughter: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हिस्सा लेने के बाद से ही पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) सुर्खियां बटोर रही हैं। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं पूजा भट्ट बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए हमेशा मशहूर रही हैं। कई सालों पहले पूजा भट्ट को कई तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ा था। इन अफवाहों में से कुछ में दावा किया गया था कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी हैं। अब इस तरह की बदनाम अफवाहों पर पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ दी है।

Alia and Pooja Bhatt

पूजा भट्ट ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में आलिया भट्ट को उनकी बेटी बताई जाने वाली खबरों पर रिएक्शन दिया। पूजा भट्ट ने कहा कि ये अफवाहें बेतुकी हैं और इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। पूजा भट्ट ने आगे कहा कि इस तरह अफवाहें जो इंसान फैलाते हैं उनकी मानसिकता को दर्शाती है। पूजा ने आगे कहा कि इस तरह की चीजें हमारे देश में काफी पुरानी हैं। किसी के बारे में भी इस तरह की बातें करना आम चीज है।

End of Feed