Pooja Bhatt ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, कहा- '17 में सुपरस्टार तो 24 की उम्र में मुझे बाहर कर दिया..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 11, 2023, 08:57 AM IST

Pooja Bhatt on Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई हैं। बिग बॉस में आने के बाद से ही पूजा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। पूजा भट्ट ने अब बॉलीवुड से 24 साल की उम्र में बाहर होने पर चुप्पी तोड़ दी है।

Pooja Bhatt on Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने 1989 में रिलीज हुई फिल्म डैडी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस समय पूजा की उम्र महज 17 साल की ही थी। इतनी कम उम्र में पूजा ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही काफी नाम कमा लिया था। पूजा भट्ट हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई हैं। बिग बॉस में आने के बाद से ही पूजा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। पूजा भट्ट ने अब बॉलीवुड से 24 साल की उम्र में बाहर होने पर चुप्पी तोड़ दी है। डैडी के बाद बैक टू बैक दो हिट फिल्म देनें के बाद 19 साल की उम्र में पूजा भट्ट बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा बन गई थीं। उन्हें देशभर से काफी प्यार मिल रहा था। सभी फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहते थे।

End of Feed