'जो लोग बकरों को बचा रहे हैं...' Swara Bhaskar ने बकरीद पर फिर दिया विवादित बयान, सुनकर खौला यूजर्स का खून

Swara Bhaskar on Saving Goats: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक के बाद एक विवादित बयानों के जरिए अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच अब उन्होंने बकरीद के मौके पर एक और विवादित बयान दे दिया है।

Swara Bhaskar Controversial Statement on Bakrid: स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने खुद को फिल्मों से दूर रखा है पर विवादों के बेहद नजदीक। बीते कुछ दिनों से अपने विवादित बयानों के चक्कर में एक्ट्रेस लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा अक्सर ने बकरीद के मौके पर पहले शाकाहारी लोगों को खरी खोटी सुनाई फिर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल की शादी को लेकर भी विवादित बयान दिया, और अब एक्ट्रेस ने ईद के मौके बकरों को बचा रहे लोगों के खिलाफ भी ट्वीट कर दिया है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ इन लोगों की नीयत पर सवाल खड़ा किया है, बल्कि उनके खिलाफ अपनी नाराजगी भी व्यक्त की है।

End of Feed