Pathan Day 6 Worldwide Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान ने सिनेमाघरों में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में 6 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और अपने खाते में 600 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म पठान के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि उनकी मूवी को छठे दिन भी दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है, जिसके दम पर इसने अपने खाते में 600 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में 600 करोड़ का आंकड़ा पार करके शाहरुख खान की सबसे सफल मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले शाहरुख खान की किसी मूवी ने 6 दिनों में इतनी शानदार कमाई नहीं की है।
शाहरुख-दीपिका-जॉन की तिकड़ी ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हमेशा सिनेमाघरों में हिट रही है। इन दोनों कलाकारों ने जब-जब किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, तब-तब दर्शकों ने थिएटर के बाहर लाइनें लगाई हैं। हालांकि इस बार इन दोनों को जॉन अब्राहम का साथ भी मिला है, जिसके दम पर इन्होंने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। किंग खान-दीपिका पादुकोण-जॉन अब्राहम की तिकड़ी ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला है। इन दोनों कलाकारों के फैंस देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पठान को प्यार दे रहे हैं, जिस कारण इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है।
यशराज बैनर ने सफलतापूर्वक की स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत
यशराज बैनर ने पठान के साथ अपने स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत की है। इससे पहले टाइगर सीरीज और वॉर जैसी स्पाई फिल्में यशराज बैनर ने बनाई हैं लेकिन पठान ने इन सबको एक घागे में पिरो दिया है। फिल्म पठान के बाद यशराज बैनर वॉर और टाइगर सीरीज की फिल्में अलग अंदाज में पेश करेगा, जिनमें इस स्पाई यूनिवर्स की कहानी आगे बढ़ती दिखाई जाएगी।
