बॉलीवुड

Pathan Box Office Day 2 Occupancy Report: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की मूवी ने दूसरे दिन भी दर्ज कराई बम्पर ऑक्यूपेंसी

Pathan Box Office Day 2 Occupancy Report: अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने दूसरे दिन 60 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है। ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म पठान के दूसरे दिन के आंकड़े भी चौंकाने वाले रहेंगे क्योंकि दर्शकों में पठान को लेकर फैली दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

Image

Pathan Box Office Day 2 Occupancy Report: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की मूवी ने दूसरे दिन भी दर्ज कराई बम्पर ओपनिंग

Pathan Box Office Day 2 Occupancy Report: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान ने पहले दिन शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी, जिसे देख ट्रेड एक्सपर्ट भी चौंक गए थे। फिल्म पठान ने ओपनिंग-डे पर जिस तरह की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी, उसका असर कमाई पर दिखाई दिया और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमा डाले। फिल्म की पहले दिन की कमाई देखकर ट्रेड पंडित मान रहे थे कि पठान दूसरे दिन भी जबरदस्त आंकड़े दर्ज कराएगी। फिल्म पठान ने दूसरे दिन की शुरुआत शानदार की है। थिएटर्स से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पठान के शोज खचाखच भरे हुए हैं और दर्शक लगातार सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

पठान ने दूसरे दिन दर्ज कराई 60 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी

ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान ने दूसरे दिन 60 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है। फिल्म पठान का ऑक्यूपेंसी रेट देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स मानने को मजबूर हो गए हैं कि पठान दूसरे दिन भी जबरदस्त आंकड़ा दर्ज कराएगी। कई सिनेमाघर मालिकों के अनुसार दूसरे दिन के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म पठान की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिसका फायदा मेकर्स को जरूर मिलेगा।

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने मचाया धमाल

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने जब-जब हाथ मिलाया है, तब-तब दर्शकों ने इन्हें प्यार दिया है। शाहरुख-दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक है, जिन्हें दर्शक कभी ठेंगा नहीं दिखाते हैं। ये जोड़ी अब तक चार फिल्मों के लिए हाथ मिला चुकी है और हर बार बॉक्स ऑफिस हिल उठा है। पठान ने तो कमाई के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले हैं। फिल्म पठान ने साबित कर दिया है कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी का कोई तोड़ नहीं है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article