Pathaan Twitter Review: पैसा वसूल है शाहरुख खान की फिल्म 'पठान', रौंगटे खड़े कर देगा फिल्म का क्लाइमैक्स

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 25, 2023, 09:18 AM IST

Pathaan Twitter Review: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathan) आज 25 जनवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। फैंस 'पठान' के क्लाइमैक्स और ट्विस्ट एंड टर्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान आज रिलीज हो गई हैं।
  • फिल्म को लेकर अब ट्विटर रिएक्शन भी सामने आ रहा है।
  • फिल्म पठान को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Pathan Twitter Review: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathan) आज 25 जनवरी को रिलीज हो गई है। लगभग 4 साल बाद शाहरुख ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। शाहरुख खान की यह वापसी बेहतरीन और यादगार होने वाली है। शाहरुख खान की फिल्म को लेकर अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। फैंस 'पठान' के क्लाइमैक्स और ट्विस्ट एंड टर्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स (Pathan Fans Reaction) मिल रहा है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' को फैंस ने हरी झंडी दिखा दी है। शाहरुख खान की इस कमबैक फिल्म ने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के क्लाइमैक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दर्शकों का मानना है कि फिल्म में कैमियो को भी बेहतरीन तरीके से शामिल किया गया है। आइए जानते हैं फिल्म पठान को लेकर फैंस का क्या कुछ कहना है।

Pathan Twitter Review

Pathan Twitter Review

एक्शन और सस्पेंस का जबदस्त डोज है पठान

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस का रिएक्शन अब लगातार सामने आ रहा है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, '#PathaanReview #Pathaan हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा है जिसमें कहानी बहुत ही शानदार है, जैसा कि हमें सिड आनंद से उम्मीद है, शाहरुख खान का की एक्टिंग लाजवाब है।जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी अच्छी एक्टिंग की है, बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न हैं।' एक और यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पठान का पहला रिव्यू, यह फिल्म एक सिनेमैटिक जॉय और विजुअल डिलाइट है। हाल के दिनों में यह शाहरुख खान की सबसे अच्छी एक्टिंग है। जॉन और दीपिका ने भी जबरदस्त काम किया है। कैमियो आपको हैरान कर देंगे। पठान का क्लाइमैक्स भी बेहतरीन है। स्पाई यूनिवर्स की यह एक लाजवाब फिल्म है'।

End of Feed