Bollywood SCOOP: स्त्री 2 डायरेक्टर संग मिलकर 500 करोड़ी मूवी देंगे शाहरुख खान, जल्द होगा बड़ा ऐलान!!

Shah Rukh Khan doing Amar Kaushik Movie: जवान और पठान से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले शाहरुख खान की अगली मूवी के ऐलान का इंतजार हर कोई कर रहा है। ताजा खबरों की मानें तो शाहरुख खान ने स्त्री 2 डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ हाथ मिलाने का मन बनाया है। ये दोनों जल्द ही फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

Shah Rukh Khan doing Amar Kaushik Movie: साल 2023 में पठान, जवान और डंकी से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले शाहरुख खान ने अभी तक अपनी नई मूवी का ऐलान नहीं किया है। खबरें हैं कि वो कई डायरेक्टर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनमें से जो सबसे अच्छा सब्जेक्ट उन्हें सुनाएगा, उसके साथ वो हाथ मिलाएंगे। द फैमिली मैन के डायरेक्टर्स राज एंड डीके के अगले प्रोजेक्ट में शाहरुख खान के होने की खबरें बीते दिनों सामने आई थीं, जिन पर अभी तक मुहर नहीं लगी है और अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान ने स्त्री 2 के डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ हाथ मिलाने का मन बनाया है, जिन्होंने साल 2024 की बिगेस्ट एंटरटेनर दी है, जिसने कमाई के मामले में पठान-जवान को भी पीछे छोड़ दिया है।

Shah Rukh Khan Amar Kaushik

पिंकविला ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में बताया है कि शाहरुख खान ने पिछले कुछ महीनों में कई सारी स्क्रिप्ट्स पढ़ी हैं और जल्द ही एक ऐसी फिल्म साइन करने के मूड में हैं, जिसमें एक्शन नहीं होगा। शाहरुख खान ने अमर कौशिक से भी बात की है, जिन्होंने हाल ही में स्त्री 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी है। सूत्र ने पोर्टल को बताया है, 'शाहरुख खान पिछले कुछ महीनों में लगभग सभी फिल्मकारों से मिले हैं और उनसे पूछा है कि वो उनके साथ कैसी फिल्म बना सकते हैं। किंग खान को किसी का भी आइडिया उत्साहित नहीं कर पाया है। इसी सिलसिले में उन्होंने अमर कौशिक और दिनेश विजान से भी मुलाकात की है।'

End of Feed