बॉलीवुड

भूल भुलैया 3 ने सिंघम अगेन से जीती बड़ी जंग, Diwali 2024 पर अजय देवगन की आर्मी पर भारी पड़ेंगे कार्तिक आर्यन

Bhool Bhulaiyaa 3 VS Singham Again: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म भूल भुलैया 3 दीपावली 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसके चलते ये साल 2024 की मोस्ट अवेटिड मूवी बनकर उभरी है। भूल भुलैया 3 को लेकर सामने आई इस रिपोर्ट को देखकर सिंघम अगेन के मेकर्स की नींदें उड़ना लाजमी है।

Image

bhool bhulaiyaa 3 singham again

Bhool Bhulaiyaa 3 VS Singham Again: दीपावली 2024 पर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की एक्शन एंटरटेनर सिंघम अगेन के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है, जिस कारण सभी की नींदें उड़ी हुई हैं। ट्रेड पंडित दोनों फिल्मों के मेकर्स को सुझाव दे रहे हैं कि उन्हें इस टकराव से बचना चाहिए लेकिन ऐसा लग रहा है कि ये भिड़ंत टलने वाली नहीं है। भूल भुलैया 3 का प्रमोशन कार्तिक आर्यन ने विद्या बालन के साथ धमाकेदार अंदाज में शुरू किया है, जिस कारण दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह भर गया है। इसके दूसरी तरफ अजय देवगन की सिंघम अगेन स्टार्स से भरी हुई है लेकिन इसका प्रमोशन अभी शुरू होना बाती है।

अगर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के बीच होने वाली भिड़ंत के पहले पड़ाव की बात की जाए तो कार्तिक आर्यन हाथ मारते नजर आ रहे हैं। आईएमडीबी ने साल 2024 की मोस्ट अवेटिड मूवी की लिस्ट जारी की है, जिसमें कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने बाजी मार ली है और अजय देवगन की सिंघम अगेन मुंह तकती रह गई है। आईएमडीबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दिवाली कार्तिक आर्यन धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं क्योंकि दर्शकों को सिंघम अगेन से ज्यादा उनकी मूवी का इंतजार है। कार्तिक आर्यन ने ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है:

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच छिड़ चुकी है स्क्रीन्स को लेकर वॉर

दर्शकों के बीच में उत्साह की जंग भले ही भूल भुलैया 3 ने जीत ली हो लेकिन स्क्रीन्स वॉर अभी भी जारी है। फिल्म सिंघम अगेन के निर्माता जियो के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स हथियाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं भूल भुलैया 3 के ड्रिस्ट्रीब्यूटर थिएटर मालिकों को पुष्पा 2 के साथ डूअल डील दे रहे हैं। सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के मेकर्स में से कौन स्क्रीन वॉर जीतेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इतना पक्का माना जा रहा है कि इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर जमकर आतिशबाजी देखने को मिलेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article