Pathaan Germany Advance Booking Report: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर जहां एक तरफ विरोध हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग कमाल की हैं और इसने अभी से रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जर्मनी से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग से इतनी कमाई कर ली है कि शाहरुख खान की इस मूवी ने ट्रिपल आर, केजीएफ 2 और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों को धूल चटा दी है।
Pathaan Overseas Box Office: रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की मूवी ने जर्मनी में चटाई KGF 2, RRR और द कश्मीर फाइल्स को धूल
इंडियन बॉक्स ऑफिस ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म पठान की जर्मनी में एडवांस बुकिंग बहुत ही शानदार चल रही है। फिल्म ने अब तक अपने खाते में 140 हजार डॉलर जोड़ लिए हैं। इसी के साथ पठान ने केजीएफ 2, ट्रिपल आर , लाल सिंह चड्डा और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है। इन फिल्मों का लाइफटाइम बिजनेस भी इतना नहीं रहा था।
फिल्म पठान ने विदेश में जैसी शुरुआत की है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। शाहरुख खान की विदेशों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो लगभग 4 सालों के बाद सिनेमाघरों में लौट रहे हैं, जिस कारण फिल्म पठान को लेकर अलग तरह का उत्साह है। फिल्म पठान में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। किंग खान ने पर्दे पर बहुत लम्बे समय से एक्शन नहीं किया है, जिस कारण दर्शक उन्हें मारधाड़ करते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
