बॉलीवुड

Pathaan Day 9 Box Office: शाहरुख खान के एक्शन स्टाइल के कायल हुए फैंस, पठान ने पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा

Pathaan day 9 box office: अभिनेता शाहरुख खान और अदाकारा दीपिका पादुकोण की पठान ने 9 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 351 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। फिल्म पठान सिनेमाघरों में लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि पठान अपने दूसरे वीकेंड में भी शानदार आंकड़े दर्ज कराएगी।

Image

Pathaan Day 9 Box Office: शाहरुख खान के एक्शन स्टाइल के कायल हुए फैंस, पठान ने पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा

Pathaan day 9 box office: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान सिनेमाघरों में रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म पठान लगातार सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है और रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने ओपनिंग-डे से ही ताबड़तोड़ कमाई का ऐसा सिलसिला शुरू किया था, जो एक हफ्ते के बाद भी रुकने में नहीं आ रहा है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। अपने पहले हफ्ते में पठान शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनर के साथ-साथ सबसे सफल मूवी बनकर भी उभरी है। फिल्म ने 9 दिन लम्बे हफ्ते में 351 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अपने 9वें दिन 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसकी मदद से पठान डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ के पार निकल गई है।

विदेशों में भी लगातार धमाल मचा रही है पठान

शाहरुख खान की फिल्म पठान सिर्फ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म पठान ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड लगभग 700 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉलीवुड की किसी फिल्म ने विदेशों में 9 दिनों में इतना शानदार कारोबार नहीं किया है। ट्र्रेड एक्सपर्ट्स इसका सारा श्रेय शाहरुख खान की लोकप्रियता को दे रहे हैं। शाहरुख खान के लाखों फैंस विदेशों में रहते हैं, जिन्होंने पठान को ओवरसीज में बिगेस्ट हिट बनाने में मदद की है।

साउथ में पठान को नहीं मिला शानदार रिस्पांस

शाहरुख खान की फिल्म पठान को साउथ में बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। साउथ में पटान ने 9 दिनों में केवल 13.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जहां साउथ की फिल्में हिन्दी बेल्ट में अच्छी कमाई कर रही हैं, वहां पठान का साउथ में औसत से भी खराब कारोबार ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका रहा है। अगर फिल्म साउथ की चारों भाषाओं से 50 करोड़ रुपये कमा लेती तो ये कई और रिकॉर्ड ध्वस्त कर डालती।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article