Pathaan Day 18 Box Office: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान ने सिनेमाघरों में 18 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म पठान ने 18वें दिन 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसे देख ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं। फिल्म पठान ने 18वें दिन की कमाई की मदद से अपने खाते में अब तक 459 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। शाहरुख खान की किसी भी फिल्म ने अब तक इतनी शानदार कमाई नहीं की है, जिस कारण पठान को ट्रेड एक्सपर्ट्स शाहरुख खान के करियर की सबसे सफल मूवी मान रहे हैं।
फिल्म पठान को यशराज बैनर ने साउथ भाषाओं में भी रिलीज किया है। फिल्म पठान के साउथ वर्जन बहुत अच्छा आंकड़ा दर्ज कराने में नाकामायब रहे हैं। फिल्म पठान ने साउथ में अब तक केवल 16.80 करोड़ रुपये की कमांई की है। अगर फिल्म के हिन्दी वर्जन और साउथ वर्जन्स की कमाई को जड़ दिया जाए तो पठान ने अब तक देशभर में 476.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विदेशों में भी पठान कर रही है शानदार कमाई
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान देश के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म पठान ने विदेशों में की कमाई की मदद से अपने खाते में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ लिए हैं। शाहरुख खान की फिल्में सालों से भले ही फ्लॉप हो रही थीं लेकिन इनकी वजह से उनकी लोकप्रियता विदेशों में कम नहीं हुई थी। दर्शक एक अच्छी फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जिसके आते ही वो किंग खान को देखने के लिए सिनेमाघरों में लौट आए और रिजल्ट आपके सामने है। फिल्म पठान द्वारा की गई शानदार कमाई की वजह से किंग खान बॉक्स ऑफिस पर सालों बाद सफल कमबैक कर पाए हैं। किंग खान के फैंस उनके धमाकेदार कमबैक से काफी खुश हैं।
