Pathaan Day 12 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर पठान को सिनेमाघरों में 10 दिन हो चुके हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई पठान ने पहले वीक की तरह ही दूसरे वीकेंड में भी ताबड़तोड़ कमाई की है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का दिल जीत लिया है। फिल्म पठान लगातार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है और दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने यह सिलसिला जारी रहा। फिल्म पठान ने दूसरे वीकेंड की कमाई की मदद से 400 करोड़ का आंकाड़ पार कर लिया है। फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 10 दिनों में 414.50 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर ली है। अगर इसमें साउथ वर्जन्स की कमाई जोड़ दी जाए तो पठान की अब तक की कुल कमाई 429.90 करोड़ रुपये हो चुकी है।
जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म पठान दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर छा चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है और इसकी रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। तरण आदर्श के अनुसार, 'पठान की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में 63.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो शानदार है। फिल्म ने शुक्रवार के दिन 13.50 करोड़ रुपये, शनिवार के दिन 22.50 करोड़ रुपये और रविवार को 27.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे वीकेंड की कमाई की मदद से पठान के हिन्दी वर्जन ने 414.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।'
सालों बाद बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला शाहरुख खान का जलवा
कलाकार शाहरुख खान की फिल्में लम्बे समय से बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही थीं। शाहरुख खान एक वक्त अपनी फिल्मों के खराब प्रदर्शन से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया। ब्रेक लेने के बाद किंग खान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है। फिल्म पठान की कमाई बता रही है कि किंग खान के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स कई सालों तक नहीं टूटेंगे।
