बॉलीवुड

Pathaan Box Office Record: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone की सबसे बड़ी ओपनर बनी पठान, इन 3 फिल्मों को किया पीछे

Shah Rukh-Deepika Biggest Openers: फिल्म पठान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म पठान (Pathan) ने यह खिताब हैप्पी न्यू ईयर को पीछे करके अपने नाम लिया है। दीपिका-शाहरुख खान ने जब-जब किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, दर्शकों ने इन्हें खूब प्यार दिया है।

Image

Pathaan Box Office Record: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone की सबसे बड़ी ओपनर बनी पठान, इन 3 फिल्मों को किया पीछे

Shah Rukh-Deepika Biggest Openers: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में कई हीरोइनों को लॉन्च किया है। दीपिका पादुकोण भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। दीपिका पादुकोण ने कलाकार शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से करियर की शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसने खूब कमाई की। फिल्म ओम शांति ओम के बाद भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हाथ मिलाते रहे हैं। इस जोड़ी की खास बात यह है कि दर्शकों ने इसे कभी प्यार करना नहीं छोड़ा है।

अगर बात फिल्म पठान की करें तो इसने सिनेमाघरों में धांसू शुरुआत की है। फिल्म पठान ने अपने ओपनिंग डे पर 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म पठान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले यह खिताब फराह खान द्वारा डायरेक्ट की गई हैप्पी न्यू ईयर के नाम था, जिसने पहले दिन 44 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। हालांकि हैप्पी न्यू ईयर को हॉलीडे का फायदा मिला था जबकि पठान के साथ ऐसा नहीं है। पठान नॉन हॉलीडे रिलीज है, जिसने पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए हैं। आइए आपको दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी की सबसे बड़ी ओपनर्स के बारे में बताते हैं:

पठान: 55 करोड़ रुपये

हैप्पी न्यू ईयर: 44.97 करोड़ रुपये

चेन्नई एक्सप्रेस: 33.12 करोड़ रुपये

ओम शांति ओम: 5.53 करोड़ रुपये

बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक है शाहरुख-दीपिका की जोड़ी

भारतीय सिनेमा ने कई सफल जोड़ियां देखी हैं, जिनमें शाहरुख-दीपिका की जोड़ी भी एक है। इस जोड़ी ने जब-जब साथ आने का फैसला लिया है, तब-तब दर्शकों ने इस पर प्यार बरसाया है। फिल्म पठान ने भारी विरोध के बीच जैसा कारोबार किया है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह जोड़ी दर्शकों के दिलों के काफी करीब है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article