Pathaan 2: इंडस्ट्री के इस नए एक्टर की हुई Shah Rukh Khan की फिल्म में एंट्री !! जानिए नाम

Shah Rukh Khan's Pathaan 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म 'पठान 2' (Pathaan 2) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म में एक यंग एक्टर की एंट्री कराने का फैसला किया है, जो एक जासूस का किरदार निभाता दिखाई देगा।

Shah Rukh Khan's Pathaan 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2023 में एक साथ तीन ब्लॉकबस्टर देने के बाद सतावें आसमान पर हैं। कुछ दिनों पहले आईं रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने 'पठान' की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल यानी 'पठान 2' (Pathaan 2) पर काम शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ही करने जा रहे है। इतना ही नहीं आदित्य चोपड़ा इस समय खुद भी 'पठान 2' की स्क्रिप्ट को मॉनिटर कर रहे हैं। निर्माता नहीं चाहते कि दर्शकों इस फिल्म को देखने के बाद निराश हों।

Shah Rukh Khan's Pathaan 2

शाहरुख खान स्टारर 'पठान' के सीक्वल में मेकर्स नए-नए और शानदार ट्विस्ट लाने की तैयारी में लग गए हैं। जाहिर तौर पर निर्माता 20 साल के आसपास के हीरो की तलाश कर रहे हैं जो YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन सके। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वो नया जासूस शाहरुख खान के स्टूडेंट की भूमिका निभाएगा। हालांकि उस नए एक्टर की तलाश भी जारी है और जल्द ही मेकर्स बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

End of Feed