Shah Rukh Khan's Pathaan 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2023 में एक साथ तीन ब्लॉकबस्टर देने के बाद सतावें आसमान पर हैं। कुछ दिनों पहले आईं रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने 'पठान' की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल यानी 'पठान 2' (Pathaan 2) पर काम शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ही करने जा रहे है। इतना ही नहीं आदित्य चोपड़ा इस समय खुद भी 'पठान 2' की स्क्रिप्ट को मॉनिटर कर रहे हैं। निर्माता नहीं चाहते कि दर्शकों इस फिल्म को देखने के बाद निराश हों।
शाहरुख खान स्टारर 'पठान' के सीक्वल में मेकर्स नए-नए और शानदार ट्विस्ट लाने की तैयारी में लग गए हैं। जाहिर तौर पर निर्माता 20 साल के आसपास के हीरो की तलाश कर रहे हैं जो YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन सके। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वो नया जासूस शाहरुख खान के स्टूडेंट की भूमिका निभाएगा। हालांकि उस नए एक्टर की तलाश भी जारी है और जल्द ही मेकर्स बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल सहित कई एक्टर्स लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म के रिलीज होने से एक दिन बाद साउथ एक्टर प्रभास की 'सलार' ने भी दस्तक दी थी। दोनों के टकराने से इनकी कमाई पर काफी असर पड़ा था।
