pathaan 2 sequel news: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान हर तरफ धूम मचा रही है। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर और वर्ल्ड वाइड तगड़ी कमाई कर ली है। पठान लगातार आगे की तरफ बढ़ रही है। पठान फिल्म से शाहरुख खान और फिल्म के कलाकारों, क्रू पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया है। इसी के बाद से जैसा कि आप सभी जानते हैं शहर में शाहरुख, दीपिका, जॉन और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। इसी बातचीत के दौरान, शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के सीक्वल के बारे में बात की। जी हां, पठान 2 अगली बड़ी फिल्म हो सकती है।
पठान 2 लेकर आ रहे शाहरुख खान?
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हर दिन एंटरटेनमेंट न्यूज में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसकी वजह पठान है। अब चर्चा है कि पठान 2 भी सुर्खियां बटोरेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धार्थ से शाहरुख के साथ उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया। इसी के बाद इवेंट में जुटे प्रशंसकों ने हूटिंग शुरू कर दी। डायरेक्टर सिद्धार्थ ने इस अवसर पर इनडायरेक्टली कहा- 'पठान आई है हिट हुई है तो उसके बाद क्या बनेगा?' तब सभी ने पठान-2 चिल्लाया। सीक्वल में सिद्धार्थ, शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहरुख से पूछे जाने पर सुपरस्टार ने कहा, 'अगर वे मेरे साथ सीक्वल करना चाहते हैं तो यह सम्मान की बात होगी।'
पठान' को रिलीज से पहले सात राज्यों में विरोध का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि शाह रुख खान के पुतले भी जलाए गए। फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग भी तेज थी। इतने बवाल के बाद भी 'पठान' शान के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और चार दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। अब फिल्म का पांचवे दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार, पांचवे दिन पठान फिल्म ने 60-62 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह आंकड़े सिर्फ हिंदी भाषी फिल्म के हैं।
