Pathaan 2 : पठान 2 के लिए Shahrukh Khan ने कसी कमर, फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए हो जाइए तैयार

Pathaan 2 Update : फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। आदित्य चोपड़ा( Aditya Chopra) ने पठान 2( Pathaan 2) के लिए कमर कस ली है।

Pathaan 2 Update: पिछले साल की शुरुआत में आई शाहरुख की फिल्म पठान ने बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म की एन्डिंग इस वादे के साथ हुई थी कि शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) एक बार फिर अपने जासूस के अवतार में वापसी लेंगे। फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है।

Pathaan 2

हाल ही में खबर सामने आई है कि आदित्य चोपड़ा( Aditya Chopra) ने पठान 2( Pathaan 2) के लिए कमर कस ली है। पिंकविला की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) 'पठान' के रूप में वापस आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि आदित्य चोपड़ा ने 'पठान 2' को अपने महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट की आठवीं फिल्म के रूप में तय किया है। “यह YRF स्पाई यूनिवर्स टाइमलाइन में ट्विस्ट है - पठान 2, टाइगर v/s पठान से पहले का होगा और बड़े पर्दे पर दो सिनेमाई दिग्गजों के टकराव को स्थापित करेगा। पठान के रूप में शाहरुख खान निश्चित रूप से एक ऐसा चरित्र है जो दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आया था और फैंस की ओर से लगातार ग्राउंड पर शाहरुख को जासूस अवतार में देखने की मांग की जा रही है। जनवरी 2023 में रिलीज के तुरंत बाद, आदित्य और एसआरके ने स्पाई यूनिवर्स के भीतर भी पठान को एक स्टैंड में फ्रेंचाइजी में बदलने का फैसला किया था और पहले ही ब्लॉकबस्टर की अगली कड़ी पर विचार करना शुरू कर दिया था।

End of Feed