बॉलीवुड

Paris Fashion Week 2024 में पहली बार साथ दिखा Alia Bhatt- Aishwarya Rai का जलवा, पेरिस में नजर आई दमदार स्टाइलिश बान्डिंग

Aishwarya-Alia at Paris Fashion Week 2024 : आलिया भट्ट( Alia Bhatt) पहली बार पेरिस फैशन वीक 2024 में ब्यूटी ब्रांड लोरियल के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई। दोनों की शानदार रैम्प वॉक ने फैंस का दिल जीत लिया और इनके लेटेस्ट फैशन की भी खूब तारीफ हो रही है।

Image

Aishwarya-Alia at Paris Fashion Week 2024

Aishwarya-Alia at Paris Fashion Week 2024 : विश्व के बड़े फैशन शो में से एक पेरिस फैशन वीक 2024( Paris Fashion Week 2024) का शानदार आगाज हो चुका है। भारत से बॉलीवुड की दो अभिनेत्री इस इवेंट में शामिल हुई। ऐश्वर्या राय जो पिछले कई सालों से इसका हिस्सा हैं इस बार आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने भी उन्हें जॉइन किया। दोनों की शानदार रैम्प वॉक ने फैंस का दिल जीत लिया और इनके लेटेस्ट फैशन की भी खूब तारीफ हो रही है।

आलिया भट्ट( Alia Bhatt) पहली बार पेरिस फैशन वीक 2024 में ब्यूटी ब्रांड लोरियल के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई। उन्होंने रैंप पर शानदार सिल्वर और ब्लैक ड्रेस पहनी। आलिया भट्ट लोरियल में नए सदस्य के तौर पर जुड़ी है। उनके लुक पर नजर डाले तो आलिया ने मैटेलिक सिल्वर बस्टियर को ब्लैक ऑफ-शोल्डर जंपसूट के साथ पेयर किया गया था। उनका ब्लैक गाउन पेंट शानदार फ्लेयर दे रहा था। इसके साथ आलिया ने चोकर इयररिंग केरी किए थे। अपने परफेक्ट फिगर से आलिया भट्ट ने रैंप पर शानदार एंट्री ली।

ऐश्वर्या राय का लुक

ऐश्वर्या राय( Aishwarya Rai) ब्यूटी ब्रांड लोरियल के ब्रांड एंबेसडर है वह हर साल पेरिस फैशन वीक में भारत का प्रतिनिधित्व करती है। इस बार भी ऐश्वर्या ने अपने लुक से सबको दीवाना बना दिया। उनके लेटेस्ट लुक पर नजर डाले तो ब्यूटी क्वीन ने रैंप पर लाल रंग की बैलून हेम ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ एक लंबी ट्रेन जुड़ी हुई थी, जिस पर 'वी आर वर्थ इट' लिखा था, जो उनके फैशन ब्रांड लोरियल पेरिस की टैगलाइन है। उन्होंने अपने बालों को ढीला खुला छोड़ा और अपनी हमेशा की तरह बोल्ड रेड लिपस्टिक को लगाकर लुक पूरा किया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article