बॉलीवुड

Parineeti Chopra का ससुराल में हुआ ढोल नगाड़ों संग स्वागत, खेल-खेल में बताए अपने-राघव चड्ढा के डेटिंग राज

Parineeti Chopra Welcomes In Raghav Chadha House: हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया गया जो परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद राघव चड्ढा के घर में हुए ग्रहप्रवेश की है। साथ ही दोनों ने इस वीडियो के दौरान अपने डेटिंग सीक्रेट भी सभी के सामने रिवील कर दिए हैं।

Image

Parineeti Chopra Welcomes In Raghav Chadha House: हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया गया जो परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद राघव चड्ढा के घर में हुए ग्रहप्रवेश की है। साथ ही दोनों ने इस वीडियो के दौरान अपने डेटिंग सीक्रेट भी सभी के सामने रिवील कर दिए हैं।

Parineeti Chopra Welcomes In Raghav Chadha House: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध गई थीं। ऐसे में दोनों को फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई स्टार्स ने बधाई दी थी। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी शादी की सभी रस्मों और फंक्शन की क्लिप्स सभी के साथ शेयर कर रही हैं। बीती रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की गई जिसमें परिणीति का ससुराल में किस तरह से स्वागत किया गया था, साथ ही नई बहु के लिए रस्में हुईं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट देखिए उस खूबसूरत वीडियो को।

वीडियो के शुरुआत में दिखाया गया की कैसे ढोल नगाड़ों के साथ परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का स्वागत हुआ राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के दिल्ली वाले घर में। राघव की मम्मी ने अपनी बहु के लिए घर को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। साथ ही दोनों ने खेल खेल में बताया की कैसे परिणीति ने राघव को प्रोपोज किया था, साथ ही पहला कदम भी एक्ट्रेस का ही था। इसी के साथ चड्ढा फैमिली के रीती रिवाज भी परिणीति ने बखूबी निभाया। ऐसे में राघव एक्ट्रेस को डंडा दिखाते हुए कहते हैं 'चलो काम पर' जिसे देख सभी हसने लगते हैं।

ऐसे में वीडियो में देखा गया की कैसी परिणीति की अपनी सास और ननंद संग कैसे जोड़ी जमती है। इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद और वायरल किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर है की राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के परिवार वालों से दहेज या गिफ्ट नहीं लिया है। इसी के साथ कहा गया है की दोनों परिवार की मिलनी मात्र 11 रूपए में कराइ गई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article