Parineeti Chopra ने राघव चड्ढा संग शादी के सवालों पर किया रिएक्ट, कहा- 'अभी रुक जाओ यार..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 22, 2023, 10:03 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है, दिल्ली में राघव संग सगाई करने के बाद एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई हैं, जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राघव चड्ढा संग शादी की खबरों पर बोलीं परिणीति चोपड़ा।
  • परिणीति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • राघव संग सगाई के बाद परिणीति मुंबई वापस लौट गई हैं।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है। दोनों ने हाल ही में सगाई की है, जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है, राघव और परिणीति की सगाई में बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर कई बड़े नेता भी शादी हुए थे। दिल्ली में राघव संग सगाई करने के बाद एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई हैं, जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा संग शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर एक बार फिर पैपराजी और फैंस ने एक्ट्रेस को घेर लिया और उनसे शादी को लेकर सवाल पूछने लगे, आइए देखते हैं कि परिणीति ने कैसे रिएक्ट किया है?

Parineeti Chopra and Raghav chadha

Parineeti Chopra and Raghav chadha

'आप लोग रुक जाओ अब'

परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कई फैंस उनके साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। वहीं उनके आप-पास पैपराजी की बड़ी भीड़ भी नजर आ रही है। इस बीच एक्ट्रेस पैपराजी को संभाल कर चलने के लिए भी कहती हैं, 'आप लोग प्लीज आराम से चलो, गिरना मत।' जिसके बाद पैपराजी परिणीति चोपड़ा से सवाल करते हैं, 'परिणीति शादी कब है?' जिसपर एक्ट्रेस रिएक्ट करती हैं, 'आप लोग अब रुक जाओ थोड़ा।' शादी के सवालों पर एक्ट्रेस एक बार फिर शर्म से लाल नजर आती हैं।

End of Feed