परिणीति के नाम पर लोगों ने लिए राघव चड्ढा के मजे, यूजर्स ने आप नेता को Ragneeti पर जमकर चिढ़ाया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 30, 2023, 01:46 PM IST

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में हैं। फैंस परिणीति और राघव पर नजर बनाए हुए हैं। राघव चड्ढा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग आप नेता को एक्ट्रेस के नाम पर छेड़ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। दोनों एक - दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद से फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। कई सोर्सेज ने दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। इतना ही नहीं दोनों अगले महीने शादी कर सकते हैं। फैंस दोनों की एक्टिविटिज पर भी खास नजर बनाए हुए हैं। राघव के वीडियो पर परिणीति ने जैसे ही रिएक्ट फैंस ने दोनों का नाम जोड़कर खूब मजे लिए।

parineeti and raghav (1)

parineeti Chopra and Raghav Chadha relationship (credit pic: social media)

दरअसल वीडियो में राघव चड्ढा गुरुद्वारे में रैली कर रहे हैं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं। लोगों के साथ सेल्फी ले रहे हैं और स्पीच दे रहे हैं। राघव ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो पर परिणीति के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा।

End of Feed