Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगे जीजा Nick Jonas, जानिए कारण

Nick missing Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी इन दिनों खबरों में बनी हुई है। अदाकारा परिणीति चोपड़ा जल्द ही राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की पत्नी बन जाएंगी। खबरें हैं कि परिणीति की शादी में उनके जीजा निक जोनस (Nick Jonas) शामिल नहीं होंगे क्योंकि वो अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं।

Nick missing Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की रस्में धूमधाम के साथ शुरू हो चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचा रही हैं, जिसमें खास मेहमान शामिल होंगे। परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें जब से वायरल हुई हैं, तब से ही लोग निक जोसन के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। निक जोनस अदाकारा परिणीति चोपड़ा के जीजाजी हैं, जिस कारण हर कोई उन्हें साली साहिबा के सादी में थिरकते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए मीडिया के हवाले से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा के जीजाजी निक जोनस उनकी शादी में नहीं पहुंच पाएंगे।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding

Parineeti Chopra की शादी में क्यों नहीं पहुंचेंगे Nick Jonas?

अगर आप सोच रहे हैं कि निक जोनस अपनी साली साहिबा की शादी में क्यों नहीं पहुंचेंगे तो हम बता दें कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि निक के पास बहुत सारा काम है। निक जोनस ने पहले से ही लोगों को कमिटमेंट दे रखी है, जिस कारण वो परिणीति चोपड़ा की शादी मिस करेंगे।

End of Feed