Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का रिश्ता बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों ने इसी साल सगाई करने के बाद अपना रिश्ता आधिकारिक भी कर दिया है। जिसके बाद अब दोनों कई मौकों पर एक साथ मंदिरों से लेकर आईपीएल मैच देखने साथ में स्पॉट किए जाते हैं। फैंस को परिणीति और राघव को जोड़ी काफी पसंद आती है। जिसके साथ ही अब दोनों इसी महीने शादी भी करने वाले है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव सितंबर 2023 में ही राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। आइए इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding
एक हफ्ते तक चलेंगे शादी के फंक्शन
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन पूरे एक हफ्ते तक चलने वाले हैं। इसी महीने 17 सितंबर से शुरू होने वाली परिणीति और राघव की शादी 24 सितंबर तक चलने वाली है। जिसके साथ ही दोनों की शादी राजस्थान की खूबसूरत शहर उदयपुर में होने वाली है। हाल ही में राघव और परिणीति ने उदयपुर में शादी से पहले सभी जायजा भी ले लिया है। दोनों की शादी काफी खूबसूरत होने वाली है। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
