Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द ही अपने मंगेतर और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी करने वाली हैं। दोनों जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पहले खबर सामने आई थी कि दोनों राजस्थान के उदयपुर में शाही वेडिंग करने वाले हैं। परिणीति और राघव ने खुद जाकर अपनी शादी का वेन्यू तय किया है।जिसके साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों अक्टूबर से दिसंबर तक के महीने में शादी कर सकते हैं। जिसके बाद अब राघव और परिणीति के रिसेप्शन को लेकर भी अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों के रिसेप्शन का वेन्यू भी तय हो गया है। दोनों का रिसेप्शन मुंबई में नहीं बल्कि गुरुग्राम में आयोजित हो सकता है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Raghav Chadha and Parineeti Chopra Reception
यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने समंदर किनारे किनारे मनाया Katrina Kaif का रोमांटिक जन्मदिन, कहा- 'हैप्पी बर्थडे..'
इस लग्जरी होटल में होगा राघव-परिणीति का रिसेप्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। अब खबर सामने आ रही है कि राघव और परिणीति के माता-पिता पवन चोपड़ा, रीना चोपड़ा, सुनील चड्ढा, अलका चड्ढा ने मिलकर तय किया है कि राघव और परिणीति का रिसेप्शन, लीला एम्बियंस होटल गुरुग्राम में आयोजित करने का तय किया है। वह होटल में जाकर वेन्यू चेक करके भी आ गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस राघव-परिणीति की शादी के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
