बॉलीवुड

Vicky Kaushal ने समंदर किनारे किनारे मनाया Katrina Kaif का रोमांटिक जन्मदिन, कहा- 'हैप्पी बर्थडे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 17, 2023, 08:04 AM IST

Katrina Kaif and Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के जन्मदिन के मौके पर विक्की कौशल ने एक रोमांटिक सा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में विक्की और कैटरीना समंदर किनारे नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की ये फोटोज काफी रोमांटिक लग रही हैं।

Image

Katrina Kaif and Vicky Kaushal romantic Pics

Katrina Kaif and Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 40 साल की हो गई हैं। 16 जुलाई को कैटरीना कैफ ने अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर दुनियाभर से कैटरीना कैफ को जन्मदिन की बधाई मिली हैं। कैटरीना के जन्मदिन पर सभी की नजरें विक्की कौशल पर टिकी हुई थीं, सभी यह देखने के लिए इंतजार कर रहे थे कि आखिरा विक्की, कैटरीना के जन्मदिन पर कैसा सरप्राइज देने वाले हैं। कैटरीना के जन्मदिन पर विक्की कौशल का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह अपनी वाइफ कैटरीना कैफ के साथ समंदर किनारे नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी पोस्ट किया है। जिसे देखकर फैंस दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विक्की कौशल ने कैटरीना पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके पति विक्की कौशल का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस पोस्ट में दोनों समंदर किनारे नजर आ रहे हैं। एक दूसरे की आंखों में डूबे विक्की-कैटरीना काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में कैटरीना ने पीले कलर की ड्रेस पहनी हुई है, वहीं विक्की कौशल लाइट ब्लू रंग की फॉर्मल शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में विक्की ने लिखा, ‘आपके सरप्राइज होने का मैजिक.. हेप्पी बर्थडे माय लव।’

बता दें कि फैंस कैटरीना और विक्की की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, और खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article