Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा के साथ रिलेशनशिप को लेकर बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस और राघव चड्ढा के बीच का प्यार अब दुनिया से छिपा नहीं है। अब खबर सामने आ रही है कि परिणीति और राघव के परिवार सगाई की पूरी तैयारी कर ली है। परिणीति चोपड़ा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा इसी हफ्ते दिल्ली में सगाई कर सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और वे अपने रिश्ते को अगले स्टेज पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों की सगाई को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
Raghav Chadha and Parineeti Chopra Engagement
इसी हफ्ते होगी सगाई
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा अब अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही करने वाले हैं। दोनों के परिवारों ने सगाई को लेकर पूरी कर ली है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में इसी हफ्ते राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई हो सकती है। बीते समय कई बार दोनों एक साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। हाल ही में परिणीति और राघव एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किए गए थे।
शादी की अफवाहों पर मुस्कुराईं परिणीति
राज्यसभा सदस्य के साथ शादी की अफवाहों के बीच, एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर पपराज़ी ने घेर लिया और रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल पूछने लगे। जब परिणीति से पूछा गया कि क्या उनके रोका के बारे में खबरें सच हैं, तो एक्ट्रेस शरमा गई। बार-बार शादी के सवाल पूछने पर परिणीति के चेहरे बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही है। बता दें कि पंजाबी सिंगर हार्डी संधू ने भी इस बात की पुष्टि की है कि परिणीति और राघव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
