बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो आप नेता राघव चड्ढा के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग अटकले लगा रहे हैं। परिणीति कल राघव के साथ डिनर पर गई थी और आज वो लंच करने के लिए पहुंची थीं। दोनों को साथ में देखकर फैंस रिलेशनशिप की खबरों का कयास लगा रहे हैं।
parineeti and raghav (credit pic: instagram)
दरअसल परिणीति चोपड़ा ब्लैक कलर के आउटफिट में मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दी थी। उनके साथ राघव चड्ढा भी नजर आए। दोनों ने पैपराजी को साथ में कोई पोज नहीं दिया और आगे बढ़ गए।
डिनर डेट पर मैचिंग आउटफिट में पहुंचे
Parineeti Chopra & Raghav Chadha stepped out for lunch in style! #zoomtv #parineetichopra #raghavchadha… t.co/Tj0it0CvJV
— ANI (@ANI) Mar 23, 2023
परिणीति और राघव दोनों डिनर डेट पर मैचिंग आउटफिट में नजर आए। दोनों व्हाइट कलर के मैचिंग आउटफिट में दिखाई दिए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, क्या ये एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या परिणीति राजनीति में आएंगी। वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। परिणीति ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो शादी करना चाहती हैं लेकिन सही आदमी से।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा हाल ही में सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर नजर आए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस इम्तियाज अली की चमकीली में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही चमकीली की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ लीड रोल में है। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ कैप्सूल गिल में भी नजर आएंगी। परिणीति ने कुछ समय पहले अक्षय के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर कर जानकारी दी थी।
