दिल चाहता है और जिंदगी न मिलेगी दोबारा के बाद फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म जी ले जरा (Zee Le Zara) को लेकर काफी एक्साइटेड है। जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में है। इंडस्ट्री की तीन टॉप अभिनेत्रियों को साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म को जोया अख्तर, रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने लिखा। इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है। फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर शूट के लोकेशन की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वो राजस्थान के रेगिस्तान में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए निर्देशक ने पोस्ट लिखा, सोने की तलाश में। इस फोटो पर आलिया ने रिएक्ट करते हुए लिखा, इंतजार नहीं होता।
साल 2021 में जी ले जरा की अनाउंसमेंट हुई थी। प्रियंका, कैटरीना और आलिया ने साथ में फोटो शेयर करते हुए लिखा था किसी को रोड ट्रिप पर जाना है। जी ले जरा। हिंदी मूवी में सभी फीमेल स्टार है। तीनों एक्टर्स को साथ में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म कब तक रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
जी ले जरा पर फरहान ने शुरू किया काम
आलिया, कैटरीना और आलिया अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग वेब सीरीज Citadel जल्द रिलीज होने वाली हैं। आलिया भट्ट अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस अपने काम पर वापसी करने वाली हैं। आलिया की रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म मेकर ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द हॉलीवुड में हॉर्ट ऑफ स्टोन से डेब्यू करेंगी।
