परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की खबर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों के परिवार ने उनके रिश्ते को सहमती दे दी है। परिणीति और राघव साथ में लगातार स्पॉट हो रहे हैं। परिणीति और राघव हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में नजर आए। दोनों इस दौरान कैजुअल आउटफिट में दिखाई दिए। परिणीति और राघव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Parineeti Chopra and Raghav Chadha (Credit pic: social media)
परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से मिलने मुंबई पहुंची हैं। प्रियंका अभी पूरे परिवार के साथ मुंबई आई हूं। शादी की खबरों के बीच राघव और परिणीति प्रियंका से मिलने मुंबई पहुंचे हैं।
राघव और परीणीति का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में परिणीति ब्लैक कलर के हाइनेक टॉप और ब्लू जींस में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक जैकेट के साथ कंप्लीट किया है। वहीं, राघव चड्ढा खाकी कलर की शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए। दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। परिणीति और राघव पैपराजी को पोज देने के लिए नहीं रुके और सीधा अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। परिणीति और राघव के वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या ये दोनों शादी करने वाले हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या परिणीति अपनी बहन प्रियंका से मिलने आई है। यूजर्स सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
कुछ दिनों पहले ही परिणीति और राघव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें चर्चे में है। सिंगर हार्डी संधू भी परिणीति और राघव की शादी को कंफर्म कर चुके हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक एक्सेप्ट नहीं किया है।
