बॉलीवुड

Parineeti Chopra संग सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे Raghav Chadha, वीडियो देख लोगों ने बताया- 'बेस्ट जोड़ी'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 24, 2024, 06:28 PM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Video: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वीडियो सोशल मीडिाय पर खूब वायरल हो रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के नए लुक ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है।

Image

Instagram

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila)' में कमाल की एक्टिंग की थीं। एक्ट्रेस की इस फिल्म ने आते ही नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा दिया था। परिणीति चोपड़ा इस फिल्म के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। परिणीति चोपड़ा ने जब से आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा शादी की है, तब से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। लेकिन बीच में काफी दिनों तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा स्पॉट नहीं हुए थे। इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नया वीडियो सामने आया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हुए स्पॉट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक साथ नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में परिणीति चोपड़ा देसी लुक में नजर आ रही हैं। तो वहीं राघव चड्ढा कुर्ता पजामा पहने दिखाई दिए। राघव चड्ढा का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। ये वीडियो उस दौरान की है जब एक्ट्रेस पति संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वीडियो पर यूजर्स ने किए ये कमेंट्स

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी को बेस्ट बताया है। तो वहीं कुछ यूजर्स परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को जमकर ट्रोल करते हुए नजर आए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article